पार्टी का संगठन जितना मजबूत होगा उतने ही आप मजबूत होंगे-
भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है और यहां असंख्य जनसमस्यायें विकराल रूप धारण करती जा रही हैं, अन्याय, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, मानवाधिकार हनन जैसे मामले आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। हम राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करना चाहते हैं और आम आदमी के हितों के लिये लड़ना चाहते हैं। इसलिये इस देश की तरह हमारी नागरिक सेवा पार्टी (आर) भी विशाल होना चाहिये। साथ ही इतना सशक्त और सक्रिय होना चाहिये कि देश के किसी भी कोने में किसी भी व्यक्ति के साथ कुछ गलत हो रहा हो तो हमें उसकी जानकारी हो और हम उसकी सहायता कर सकें। इसलिये अधिक से अधिक और नये-नये क्षेत्रों में नागरिक सेवा पार्टी (आर) का विस्तार भी आवश्यक है। याद रखिये नागरिक सेवा पार्टी (आर) जितना अधिक मजबूत होगी उतने आपभी मजबूत होंगे।
सदस्यों का दायित्व:-
प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि वह नागरिक सेवा पार्टी (आर) द्वारा आयोजित किये जाने वाले कायक्रमों और बैठकों में भाग लेना और यथा सम्भव अधिक से अधिक भाग लेना चाहिये। मर्यादा का पालन एवं अनुशासन बनाये रखना चाहिये। नागरिक सेवा पार्टी (आर) द्वारा निर्धारित शुल्क देना एवं ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिये जो नागरिक सेवा पार्टी (आर) की छवि को समाज में धूमिल करे।
अनुशासन-
अनुशासन प्रत्येक संगठन की आधारशिला है। नागरिक सेवा पार्टी (आर) का विकास, अनुशासन निस्वार्थ सेवा एवं त्याग के सिद्धान्तों पर ही आधारित है जो व्यक्ति निःस्वार्थ सेवा करना चाहते हैं इसे आत्म अनुशासन सबसे पहले सीखना पड़ता है। अपने अहम् एवं स्वार्थो को संगठन, राष्ट्र एवं इसके निवासियों के लिये बलिदान करना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा विश्वास करता है कि वह संगठन से बड़ा है एवं उसे किसी दूसरे से निर्देश लेने की आवश्यकता नहीं है, तो ऐसा व्यक्तिनागरिक सेवा पार्टी (आर) के लिये पात्र नही है। ऐसे व्यक्ति की संगठन में उपस्थिति किसी लाभ की अपेक्षा हानि ही अधिक पहुँचायेगी चाहे वह व्यक्ति कितना भी निष्ठावान एवं सक्रिय क्यों न हो।
कौन बन सकता है सदस्य ?
18 वर्ष से अधिक भारतीय नागरिक (स्त्री/पुरूष) नागरिक सेवा पार्टी (आर) का सदस्य बन सकता है।
संकल्प-
मैं नागरिक सेवा पार्टी (आर) की सदस्यता और नियमो सहर्ष स्वीकार करता हूँ। भारत की राष्ट्रीय एकता, सर्वपन्थ समाभाव और विश्व बन्धुत्व में मेरी दृढ़ निष्ठ है। मेरा संकल्प है और मैं संकल्प करता हूँ कि यथा शक्ति मानव अधिकारों की रक्षा एवं भारत के सर्वगीण विकास के लिये सदैव सचेष्ठ रहूँगा और भारतीय जन जीवन के उत्कर्ष में अपना विनम्र योगदान देने के लिये सदैव तत्पर रहूँगा। मैं सदैव नागरिक सेवा पार्टी (आर) के नियमों तथा निर्देषों के अनुरूप पूर्ण निष्ठ, लगन तथा अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुये नागरिक सेवा पार्टी (आर) का गौरव बढ़ाने का प्रयास करूँगा। मैं ऐसा कोई भी कार्य नहीं करूँगा जो राष्ट् विरोधी हो एवे जिससे नागरिक सेवा पार्टी (आर) की गरिमा कम हो।